{"_id":"6af89da7c2dd71a31609f5c9","slug":"siddharthnagar-news-the-audience-became-emotional-after-seeing-the-laxman-shakti-incident-the-campus-echoed-with-cheers-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168146-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लक्ष्मण शक्ति प्रसंग देख भावुक हुए दर्शक, जयकारों से गूंजा परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लक्ष्मण शक्ति प्रसंग देख भावुक हुए दर्शक, जयकारों से गूंजा परिसर
Sat, 14 Nov 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
- सहिजवार गांव की नौ दिवसीय रामलीला में विभीषण शरणागति और अंगद-रावण संवाद का भी हुआ मंचन, उमड़ी भीड़
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के सहिजवार गांव में चल रही नौ दिवसीय रामलीला में कलाकारों ने विभीषण शरणागति, अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति प्रसंग का सजीव मंचन किया। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे।
मंचन में दिखाया गया कि रावण के अत्याचार और अहंकार से क्षुब्ध होकर विभीषण लंका छोड़कर भगवान श्रीराम की शरण में पहुंचते हैं। प्रभु श्रीराम उन्हें शरण देते हैं। इसके बाद अंगद श्रीराम के दूत बनकर लंका पहुंचते हैं। रावण के दरबार में वह माता सीता को सम्मानपूर्वक लौटाने और भगवान श्रीराम की शरण में जाने की सलाह देते हैं, लेकिन अहंकारी रावण उनकी बात मानने से इनकार कर देता है।
इस पर अंगद रावण की सभा में अपना पैर जमा देते हैं और चुनौती देते हैं कि यदि कोई उनका पैर हटा देगा तो श्रीराम अपनी हार स्वीकार कर लेंगे। दरबार में मौजूद बड़े-बड़े योद्धा पैर हटाने में असफल रहते हैं। अंत में रावण स्वयं आगे बढ़ता है तो अंगद उसे पैर पकड़ने के बजाय भगवान श्रीराम के चरणों में झुकने की सलाह देते हैं। इस प्रसंग पर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
इसके बाद लक्ष्मण शक्ति प्रसंग का मंचन हुआ। युद्ध के दौरान मेघनाद के शक्ति बाण से लक्ष्मण के मूर्छित होने का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो गए। पूरे आयोजन के दौरान रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा।
इस दौरान डॉ. राम प्रताप चौधरी, प्रदीप चौधरी, कल्लू, उत्तम प्रसाद, तौलू, गोलू और सुखराम यादव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।