फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   woman died

संदिग्ध हाल में महिला की मौत

Sun, 08 Sep 2019 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
woman died
संदिग्ध हाल में महिला की मौत
विज्ञापन

गोल्हौरा थानाक्षेत्र के सेहरी गांव की घटना, मृतका के पिता ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा थानाक्षेत्र के सेहरी गांव में रविवार भोर में एक महिला ने संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ढेबरूआ थानाक्षेत्र के कठेला बुजुर्ग गांव के मरिहगवां टोला निवासी रामसमुझ पांडेय ने पुत्री रोशनी (25) की शादी एक वर्ष पूर्व गोल्हौरा थानाक्षेत्र के सेहरी गांव निवासी सुरेंद्र उपाध्याय के साथ की थी। बताया जा रहा है कि रविवार भोर में रोशनी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर घरवालों ने उसे सीएचसी इटवा में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता का आरोप है कि ससुरालियों ने उसकी पुत्री की हत्या की है। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed