{"_id":"61d334da46cca47c47609149","slug":"without-taken-secnd-doge-message-of-compleate-vaccination-siddharthnagar-news-gkp4223455103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना दूसरी डोज लगवाए पहुंच रहा पूर्ण वैक्सीनेशन का मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना दूसरी डोज लगवाए पहुंच रहा पूर्ण वैक्सीनेशन का मैसेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना दूसरी डोज लगवाए पहुंच रहा पूर्ण वैक्सीनेशन का मैसेज
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर लोगों ने उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से बिना दूसरी डोज लगे लोगों को पूर्ण वैक्सीनेशन का मैसेज पहुंच रहा है। कई लोग ऐसे हैं जिनको पहली डोज तीन महीने पहले लग चुकी है, लेकिन पहली डोज का मेसेज नहीं आया। केंद्र पर पहुंचने पर जानकारी दी जाती है कि आपकी पहला डोज अपडेट नहीं हुई है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की जांच की मांग की।
बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण कोरोना से बचाव के लिए लग रही वैक्सीन में बिना दूसरी डोज लगे पूर्ण वैक्सीनेशन का मैसेज लोगों तक पहुंच रहा है। औदही कलां निवासी जितेंद्र शुक्ल ने पहली डोज 19 जुलाई को लगवाई। उनके मुताबिक दूसरी डोज वह लगवा नहीं पाए लेकिन 19 दिसंबर को बिना दूसरी डोज लगवाए उनके मोबाइल पर पूर्ण वैक्सीनेशन का मैसेज आ गया। इसी प्रकार औदही कलां निवासी अक्षय वरुण, गीता देवी ने भी पहली डोज 27 सितंबर को लगवाई लेकिन बिना दूसरी डोज लगवाए, उनके मोबाइल पर दो जनवरी को फुल वैक्सीनेशन का मेसेज आ गया। यही हाल पूजा गुप्ता, खुशबू गुप्ता, धनन्जय पाठक, बालगोविंद यादव का भी है। उपरोक्त लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों से सवाल किया कि अगर उन्हें दूसरी डोज लगवानी हो तो वे कैसे लगवाएं, जब फुल वैक्सीनेशन का मैसेज उनके मोबाइल पर आ गया है। इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने कहा कि जब पहली डोज लगवाने के बाद अधिक दिन तक दूसरी डोज नहीं लगवाई जाएगी तो पोर्टल स्वत: ही एक्टिव हो जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त लोग दूसरी डोज लगवा लें। कोई दिक्कत नहीं आएगी।