{"_id":"5722475a4f1c1b783ba91d7f","slug":"with-the-support-of-the-people-perish-malnutrition","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के सहयोग से ही मिटेगा कुपोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों के सहयोग से ही मिटेगा कुपोषण
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 28 Apr 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
मिठवल ब्लाॅक में अभिमुखीकरण कार्याशाला में मौजूद कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विकास खंड मिठवल के सभागार में गुरुवार को राज्य पोषण मिशन के तहत एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को हुआ। कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम व ग्राम प्रधानों को कुपोषण के खात्मे के टिप्स दिए गए।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि एसडीएम योगानंद पांडेय ने कहा कि कुपोषण को मिटाने के लिए महिलाओं को जागरूक करने की जरूरत है। यह जिम्मेदारी एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि गांव की एक-एक महिलाओं के बीच जाएं और उन्हें कुपोषण के प्रति जागरूक करते हुए इससे बचाव के उपाय बताएं।
तभी इस बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हैदर अली ने कहा कि इस मिशन पर पूरी ईमानदारी से काम होना चाहिए। कोशिश यह हो कि आने वाले दिनों मे एक भी कुपोषित महिला व बच्चा न मिले।
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रियंका वर्मा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं व बच्चों का समय-समय पर जांच व टीकाकरण होना चाहिए। आवश्कतानुसार इन्हें दवा मिलनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख नूरजहां ने किया। कार्यशाला में परमात्मा यादव, संगीता, पार्वती सिंह और मंजू आदि मौजूद रहे।