फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Winter Kanpkanpaa people from atrocities

सर्दी के सितम से कंपकंपाए लोग

Fri, 22 Jan 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Fri, 22 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
जिले में लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। बादलों की ओट में दुबके सूर्य की झलक पाने को लोग पूरे दिन तरसते रहे। गलन और शीतलहर का कहर जारी रहा।
विज्ञापन


राहत पाने के लिए लोग अलाव की शरण में रहे। हालांकि इसकी व्यवस्था भी खुद के भरोसे ही करनी पड़ रही है। नगरीय क्षेत्रों के अलावा कहीं भी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने का इंतजाम नहीं हुआ है। यहां तक कि रेलवे स्टेशन और रोडवेज परिसर में भी लोग ठंड के आगे बेबस बने हुए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को तापमान में कोई खास अंतर तो नहीं रहा, मगर नमी में जरूर इजाफा दर्ज हुआ। 65 फीसदी से अधिक आद्र्रता के कारण हाड़ कंपाती ठंड में जनजीवन बेहाल रहा। दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में चहल-पहल कम रही। सड़कों पर सूनापन हावी रहा। बेहद जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। इसी का असर है कि बसों-ट्रेनों में भी भीड़ कम हो गई है।

सामान्य दिनों में यात्रियों से भरी रहने वाली लखनऊ जाने वाली बसों में यात्री घट गए हैं। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार के मुताबिक ठंड के कारण यात्रियों की संख्या घटने से आय भी प्रभावित हुई है।


दूसरी ओर, सर्दी के कारण आम दिनचर्या भी बुरी तरह चरमरा गई है। सुबह 10 बजे तक सड़कों पर सन्नाटे की स्थिति दिख रही है।बुजुर्गों के मुताबिक इस तरह का मौसम दिसंबर मध्य या जनवरी के पहले पखवाड़े तक दिखता है, मगर इस बार आधी जनवरी के बाद सर्दी ने जोर पकड़ा है। ठंड का यह कहर अगले कुछ दिनों तक बने रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed