फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Will give international recognition to Siddharthnagar: chief minister

सिद्धार्थनगर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएंगे : मुख्यमंत्री

Sun, 31 Dec 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 31 Dec 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Will give international recognition to Siddharthnagar: chief minister
कपिलवतु महोत्सव को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। 
विज्ञापन

खराब मौसम और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कपिलवस्तु महोत्सव के समापन समारोह में शिरकत का अपना वादा पूरा किया बल्कि जिले मेडिकल कॉलेज की सौगात के साथ अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का एलान भी किया। कहा, सिद्धार्थनगर मुझे बेहद प्रिय है, यहां की जमीन से पुराना गहरा नाता है। अब यह जिला पिछड़ा नहीं रहेगा। इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएंगे, विकास में जो भी रुकावट बनेगा, उससे कठोरता से निपटा जाएगा।
सफर में मौसम के बाधक बनने से मुख्यमंत्री भले ही साढ़े 5 घंटे विलंब से पहुंचे, लेकिन महोत्सव के समापन समारोह को पूरा समय दिया। युवा प्रतिभाओं को सम्मान दिया, आयोजकों की भी पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर हमेशा से प्रिय रहा है। पूर्व के वर्षों में यहां निरंतर आते रहे हैं। आंदोलनों में भी शिरकत की थी। जिले में विकास की अपार संभावनाएं हैं। अब सर्वांगीण विकास होगा। बुद्ध की इस भूमि से दुनिया को प्रेरणा और ज्ञान का प्रकाश मिला है। बोले-सिद्धार्थनगर में दीया तले अंधेरे की कहावत चरितार्थ नहीं होने देंगे। 
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि चार माह पहले यह जनपद बाढ़ से जूझ रहा था। अब नई ऊर्जा, नए उत्साह के साथ महोत्सव की खुशियां मना रहा है। यही जीवन है। महोत्सव एक आयोजन भर नहीं बल्कि अपनी संस्कृतियों को सहेजने का जरिया है। विरासत को पुनर्जीवित कर लोक पंरपराओं को नया मंच देने का माध्यम है। राष्ट्र की संस्कृति ही उसकी आत्मा होती है। जब तक विरासत को संरक्षित रखेंगे, दुनिया की कोई ताकत हमें नहीं डिगा सकती। समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान, आबकारी मंत्री जयप्रताप सिंह, सांसद जगदंबिका पाल, जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. सतीश द्विवेदी, चौधरी अमर सिंह, श्यामधनी राही, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, शोहरतगढ़ चेयरमैन बबिता कसौधन, दिलीप चतुर्वेदी, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, हेमंत जायसवाल, हियुवा के देवीपाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता, राजेंद्र पांडेय, जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह, दीपक मौर्य आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed