फटा सिलेंडर, धमाके से ढहा मकान: दीवारें गिरीं, घर का सामान राख; बाल-बाल बचा परिवार, दहली बस्ती
घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है। राम दुलारे पुत्र सुकई के मकान की ऊपरी मंजिल पर उनकी बहू ज्ञानमती देवी खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस रेगुलेटर में अचानक आग लग गई। उन्होंने कपड़े से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग सिलेंडर तक पहुंच गई और लपटें तेजी से फैलने लगीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेऊवा ग्रांट के टोला मोहम्मद नगर (छोटा डीह) स्थित दलित बस्ती में बुधवार रात एलपीजी सिलेंडर में हुए भीषण विस्फोट से पूरा इलाका दहल उठा। धमाका इतना तेज था कि मकान की पक्की ईंट की दीवारें भरभराकर गिर गईं और घर में रखा कपड़ा, बिस्तर, बर्तन व अनाज समेत अधिकांश घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है। राम दुलारे पुत्र सुकई के मकान की ऊपरी मंजिल पर उनकी बहू ज्ञानमती देवी खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस रेगुलेटर में अचानक आग लग गई। उन्होंने कपड़े से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग सिलेंडर तक पहुंच गई और लपटें तेजी से फैलने लगीं।
शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कथरी, गुदरी और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सिलेंडर लगातार धधकता रहा। स्थिति बिगड़ती देख सभी लोग मकान से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए।
कुछ ही क्षण बाद तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई दी। मकान की दीवारें ढह गईं और ईंटें चारों ओर बिखर गईं। आग की चपेट में आकर घर का अधिकांश सामान भी नष्ट हो गया।
परिवार नीचे होने से बचीं जानें
हादसे के समय परिवार के अधिकांश सदस्य मकान के निचले हिस्से में मौजूद थे, जबकि खाना ऊपरी मंजिल पर बन रहा था। इसी वजह से सिलेंडर विस्फोट के बावजूद कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। घटना के बाद काफी देर तक दलित बस्ती में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।