{"_id":"64c6c0bf4e5ffa795706eec6","slug":"will-get-employment-easily-income-will-increase-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-2292-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेला : आसानी से मिलेगा रोजगार, बढ़ेगी आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेला : आसानी से मिलेगा रोजगार, बढ़ेगी आय
Mon, 31 Jul 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज स्थित खैर टेक्निकल सेंटर पर आयोजित रोजगार मेला कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद जगदंब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन खैर टेक्निकल सेंटर बंगवा बरई डुमरियागंज में किया गया। इसमें 314 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 292 ने अगले चक्र में प्रवेश किया है।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेले से लोगों को आसानी से रोजगार मिल सकेगा और लोगों के आय बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की ओर से तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसका लाभ बेरोजगारों को मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने को लेकर सरकार कटिबद्ध है। डुमरियागंज विधायक सैयदा खातून ने कहा कि रोजगार मेला का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि शहरी आबादी में बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने मौजूद तमाम कंपनियों से अनुरोध किया कि अपने यहां पद बढ़ाएं जिससे ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल सके। इस मौके पर एसडीएम प्रमेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार आनंद कुमार ओझा, इरशाद अहमद, समाजसेवी सगीर खासकार, अफजाल अहमद, जमाल अहमद, कमलेश चौरसिया बदरुल हसन, सच्चिदानंद पांडेय, आईटीआई डुमरियागंज नोडल अधिकारी अमित मधेशिया, जिला सेवा योजना अधिकारी मिथिलेश मिश्र, आईटीआई बांसी मस्तराम वर्मा, आईटीआई इटवा शोभनाथ रावत आदि मौजूद रहे।