{"_id":"6780028a5032e280eb0c6586","slug":"whether-the-location-is-traced-or-the-call-leaving-nepal-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-130478-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लोकेशन ट्रेस हो न कॉल... निकल जा रहे नेपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लोकेशन ट्रेस हो न कॉल... निकल जा रहे नेपाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नेपाल अवैध गतिविधियों के लिए सेफ जोन बनता जा रहा है। क्योंकि किशोरी और युवती बिना घर पर बताए सीमा लांघ रही हैं। इसमें कई बार उनके साथ युवक भी पकड़े जाते हैं। सुरक्षा एजेंसियां मानव तस्करी की दृष्टि से पूछताछ करती हैं तो पता चलता है कि कोई रोजगार के लालच में तो कोई किसी से मिलने और बहकावे में बाॅर्डर पार जा रहा था।
बुधवार को ककरहवा बाॅर्डर पर पकड़ी गई किशोरी भी बिना बताए घर से निकली थी। वह युवकों के बहकावे में आकर सीमा लांघ रही थी। सुरक्षा एजेंसियों ने मानव तस्करी के नजरिये से केस देखा और एंटी ह्मन ट्रैफिकिंग यूनिट को सौंप दिया। बाद में परिवार वालों ने कोई कार्रवाई नहीं चाही और युवकों को जानने वाला बताया।
इसी प्रकार जब मामला पकड़ में आता है तो परिवार पीछे हट जाता है। पूर्व में बाॅर्डर पर कई ऐसे में मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें इंटरनेट काॅल, सोशल मीडिया पर हुई बातचीत से किशोरी नेपाल जाने की कोशिश में पकड़ी गई।
विज्ञापन
जानकारों का कहना है कि यह मानव तस्करों का जाल है। जो इसी प्रकार से फंसाकर उन्हें होटल, दुकान और धंधे में लगा देता है। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की कहानी से हर कोई वाकिफ होगा। फोन कॉल पर वह कई बाधाओं से गुजरते हुए पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत चली आई।
यहां भी सीमा हैदर की तरह किशोरियां व युवतियां कहीं न कहीं बहक कर बदतर जिंदगी की दलदल की ओर बढ़ रही हैं। कोई अच्छे रोजगार के लिए तो कोई नेपाल को करीब से देखने के लिए और कोई बहकावे में आकर जान पहचान वाले के साथ में निकल रहा है।
मानव तस्करी रोकने के लिए बाॅर्डर पर लगी सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और गहन जांच में मामला पकड़ में आ जाता है, तो जानकारी होती है। इसमें भारत ही नहीं नेपाल से भी युवतियों को अच्छी जिंदगी और रोजगार का लालच देकर मानन तस्कर बाॅर्डर पार कराने का कार्य करते हैं। हर साल बड़ी संख्या में सुरक्षा एजेंसियां ऐसे लोगों को पकड़ती हैं और कांउंसिलिंग के बाद लड़कियाें को उनके परिजनों को सौंप देती हैं।
पूर्व में सामने आ चुके हैं मामले, फेसबुक से मिला नंबर, मैसेंजर से बन गई दोस्त : बीते वर्ष बढ़नी से सुरक्षा एजेंसियों ने एक किशोरी को नेपाल जाते रोक लिया। जब उससे सवाल करने लगे तो हड़बड़ा गई। बाॅर्डर पर काम करने वाली संस्था और सुरक्षा एजेंसियों से पूछताछ में उसने बताया कि नेपाल के एक लड़के से उसका संपर्क हो गया है।
उसी के बुलावे पर जा रही है। जब लोगों ने उससे पूछा तो कहा कि फेसबुक के मैसेंजर के जरिये दोस्ती हुई। लगातार हम लोग बात करते हैं। उससे पहली बार मिलने जा रही हूं, कभी देखा नहीं है। लड़की इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी थी। समझाने के बाद उसे परिवार के लोगों को बुलाकर सौंप दिया गया।