{"_id":"699e1732661cd30be70a934e","slug":"when-the-children-were-made-to-study-the-truth-of-their-preparation-was-revealed-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-154084-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बच्चों से पढ़वाया तो खुली तैयारी की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बच्चों से पढ़वाया तो खुली तैयारी की पोल
Wed, 25 Feb 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता की हकीकत उस समय सामने आ गई जब शिवशरणप्पा जीएन ने औचक निरीक्षण के दौरान बच्चों से पढ़वाया। कुछ बच्चों ने ठीक से पढ़ लिया, जबकि कई बुनियादी स्तर पर अटकते नजर आए। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने विकास खंड बांसी स्थित पीएमश्री कंपोजिट स्कूल सोनखर और आदर्श प्राथमिक विद्यालय सुपाराजा का निरीक्षण किया। सोनखर विद्यालय में बच्चों की ड्रेस और उपस्थिति संतोषजनक मिली, लेकिन पढ़ाई का स्तर अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाया गया। इस पर प्रधानाध्यापक गीता वर्मा से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्यालय परिसर में सफाई व्यवस्था सुधारने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान पीटीएम रजिस्टर, निपुण तालिका, शिक्षक डायरी, साप्ताहिक आकलन ट्रैकर तथा मिड-डे मील रजिस्टर की भी जांच की गई।
मॉडल प्राइमरी स्कूल सूपाराजा में प्रधानाध्यापक जया साहनी के हस्ताक्षर रजिस्टर पर दर्ज मिले, लेकिन वह मौके पर उपस्थित नहीं थीं। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।