फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Wheat crop fell at many places due to rain and wind

Siddharthnagar News: बारिश और हवा से कई जगह गिरी गेहूं की फसल

Mon, 04 Mar 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 04 Mar 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop fell at many places due to rain and wind
सिद्धार्थनगर। बेमौसम हुई बारिश और हवा के झोंके किसानों के लिए आफत बन गए। पिछले दो दिनों से बारिश और हवा से कई जगहों पर गेंहू की फसल गिर गई। वहीं तैयार सरसों की कटाई और आलू की खुदाई प्रभावित हुई। हालांकि दो दिन की बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान रविवार के मुकाबले सोमवार को करीब 4 डिग्री बढ़कर 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री गिर कर 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।
विज्ञापन

जिले में दो हुई बारिश किसानों के लिए आफत साबित हो रही है । हवा के झोंकों के साथ हुई बारिश के कारण गेहूं की फसल पकने के पूर्व ही खेतों में गिर गई है । साथ ही तैयार सरसों की फसल व आलू की खुदाई भी बारिश से प्रभावित हुई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अधिकारियों को सर्वे करा कर फसल नुकसान पर मुआवजा देना चाहिए वहीं गोल्हौरा में पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार को झमाझम बारिश हुई। गोठवा के आसपास के क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। इससे जनजीवन पूरी तरीके से अस्त व्यस्त हो गया।
विज्ञापन

बरसात होने की वजह से फसलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। सरसों पक कर जो तैयार था झर गया। हवाओं के चलने से गेहूं की फसलें गिर गई हैं। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार की शाम से ही बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हुआ। देर रात हल्की बारिश हुई। रविवार की सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। दिन में लगभग 11 बजे हल्की बारिश हुई। थोड़ी देर बाद बारिश बंद हो गई। दोपहर बाद लगभग 3:00 बजे के बाद बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हुआ। लगभग साढ़े तीन बजे से बरसात शुरू हो गई। इसकी वजह से जो जहां रहा वहीं ठहर गया। खेत खलिहान मैदान में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed