{"_id":"6af758fbcef3b67551093dac","slug":"scout-guide-training-leads-to-the-all-round-development-of-children-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-168075-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास
विज्ञापन
स्काउट गाइड प्रशिक्षण में शामिल छात्र छात्राएं। स्रोत विज्ञप्ति
- फोटो : सांकेतिक
रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन, विद्यार्थियों को सिखाए गए जीवनोपयोगी हुनर
डुमरियागंज। भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश की जिला संस्था सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज, रफीनगर, चकचई में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया।
मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिविर व्यवस्थापक काजी अहमद फरीद अब्बासी ने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। इससे बच्चों के मानसिक, शारीरिक, आध्यात्मिक, चारित्रिक और बौद्धिक विकास को बढ़ावा मिलता है। साथ ही उनमें अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, सहयोग, सेवा भावना और राष्ट्रप्रेम के संस्कार विकसित होते हैं।
उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण बच्चों को विषम परिस्थितियों में धैर्य और साहस के साथ काम करने के साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
शिविर में जिला संगठन आयुक्त स्काउट एवं शिविर संचालक अमित कुमार शुक्ल और ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट राम शर्मा ने प्रतिभागियों को प्रवेश सोपान से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान स्काउटिंग-गाइडिंग के नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा शिष्टाचार, गांठ बांधना, प्राथमिक चिकित्सा, सहायता संकेत और पायनियरिंग का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर ओसामा एहसान, साकार अहमद, महेंद्र कुमार, आसिफ कलाम, फखरुद्दीन, वसीम अकरम, हनुमंत सिंह, अमृत प्रसाद त्रिपाठी, अमरेंद्र प्रताप सिंह और कुंवर संजय चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अंत में विद्यालय परिवार और आयोजकों ने प्रशिक्षकों, अतिथियों व प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया।