{"_id":"6af75ae8d60806011c023bb4","slug":"participation-in-voting-is-essential-for-the-strengthening-of-democracy-sdm-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168074-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान में भागीदारी जरूरी : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान में भागीदारी जरूरी : एसडीएम
विज्ञापन
इटवा। राजकीय महाविद्यालय चौखड़ा में शुक्रवार को एसडीएम डुमरियागंज विवेकानंद मिश्र की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने युवाओं को मतदाता बनने और लोकतंत्र में मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया।
एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है और संप्रभुता जनता में निहित होती है। मतदान के माध्यम से नागरिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जिन युवाओं ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, वे बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करें। साथ ही सभी नागरिकों से चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की।
राजस्व निरीक्षक रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं से मतदाता जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने और लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमरनाथ ने की। इस दौरान प्राध्यापक अजय कुमार, डॉ. शफीकुर्रहमान, डॉ. मालिक राम वर्मा, अमित पांडेय, अनिल यादव और अमन मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।