Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The CDO listened to the villagers' problems at the village meeting place (chaupal).

Siddharthnagar News: गांव की चौपाल में सीडीओ ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Sat, 14 Nov 2026 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The CDO listened to the villagers' problems at the village meeting place (chaupal).
धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत सेमरियाव स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल आयोजित की गई। इसमें ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं का लाभ मिलने में आ रही दिक्कतों के बारे में उनकी समस्याएं सुनी गईं।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि गांवों में चौपाल लगाने का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा आवास योजना से जुड़ी समस्याएं खुलकर बताने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे ग्रामीणों को अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दें। साथ ही पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराएं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव मिथिलेश उपाध्याय, रमेश साहनी, राहुल लोधी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed