{"_id":"5e84a0928ebc3e6fbc282a81","slug":"whatsapp-education-siddharthnagar-news-gkp3466370152","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के लिए मैसेजिंग एप पर चालू की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के लिए मैसेजिंग एप पर चालू की कक्षाएं
विज्ञापन
भारतभारी उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. नदीम
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों को व्हाट्स एप से पढ़ा रहे शिक्षक
मॉडल उच्च प्राथमिक स्कूल भारतभारी में प्रयोग
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। लॉकडाउन के कारण बच्चों का पाठ्यक्रम पिछड़ न जाए इसके लिए मॉडल उच्च प्राथमिक स्कूल भारतभारी के छात्रों का व्हाट्स एप पर एक ग्रुप तैयार किया है। एप के जरिए शिक्षक छात्रों को पाठ की जानकारी दे रहे हैं और प्रश्नोत्तर के जरिए प्रगति भी जांच रहे हैं। मॉडर्न उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. नदीम ने बताया कि स्कूल के छात्रों का कक्षावार छात्रों का ग्रुप भारतभारी नाम से व्हाट्स एप पर बनाए हैं। इन ग्रुप पर बच्चों को होमवर्क दिया जाता है। बच्चे काम करने के बाद इससे ग्रुप में शेयर करते हैं। संबंधित शिक्षक जांचने के बाद गलतियां और उनका निवारण बताता है। इस प्रकार छात्र और अध्यापक एक-दूसरे के संपर्क में हैं। बताया कि लॉकडाउन के कारण बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही थी इसके मद्देनजर यह नवाचार किया गया है। इसमें छात्र घर पर बैठकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। बताया कि जो बच्चे व्हाट्स एप चलाते नहीं जानते उनके अभिभावकों से फोन पर बात कर बच्चों को घर पर पढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इन व्हाट्स एप ग्रुप पर बच्चों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के उपायों से भी जागरूक किया जा रहा है।