फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Westerly wind increased the cold, mercury dropped by two degrees in 24 hours

Siddharthnagar News: पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, 24 घंटे में दो डिग्री लुढ़का पारा

Sun, 10 Dec 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 10 Dec 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Westerly wind increased the cold, mercury dropped by two degrees in 24 hours
हवा से कोहरे में आई कमी तो गलन ने बढ़ा दी मुसीबत
विज्ञापन

मौसम विभाग का अनुमान और लढ़केगा पारा

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। बादल और कोहरा के बीच शनिवार को मौसम साफ रहा है। सुबह कोहरे में कमी देखी गई, लेकिन पछुआ हवा ने ठंड का एहसास करा दिया। दिन में धूप खिली तो लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन शाम चार बजते ही पछुआ हवा के कारण ठंड बढ़ गई। लोग गर्म कपड़े पहनकर निकलते हुए दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को तापमान अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 24 घंटे में 2 डिग्री गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही तीन डिग्री तक तापमान और नीचे आने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अन्य दिनों की तुलना में शनिवार सुबह कोहरे में कमी देखी गई। लेकिन अन्य दिनों की तुलना में रात में चली पछुआ हवा के कारण गलन जैसी ठंड महसूस हुई। सुबह सूर्यदेव के दर्शन समय से हुआ। लेकिन हवाओं के कारण लोगों को सुबह ११ बजे तक गर्म कपड़ों में लिपटे रहना पड़ा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में वृद्धि होने के साथ ही ठंड का असर कम हुआ। नगर के पार्क में अन्य दिनों की तुलना में घूमने वाले कम दिखे। लोगों ने बताया कि ठंड के कारण अधिक उम्र के लोगों को थोड़ी दिक्कत हो रही है। इसलिए वह लोग आना कम कर दिए है। इसकी वजह से संख्या कम नजर आ रही है। गांव से शहर तक ठंड का असर एक जैसा लोगों ने महसूस किया
विज्ञापन




सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ एवं चक्रवात के अवशेष का प्रभाव समाप्त होने के साथ ही सतही स्तर पर हवा की दिशा पछुआ उत्तरी पश्चिमी हो जाने। आसमान से बादल छंटने से रात्रिकालीन विकिरण शीतलन उत्सर्जन बढ़ने के कारण सिद्धार्थनगर समेत पूर्वांचल के ज्यादातर भाग में न्यूनतम तापमान में गिरावट आनी आरंभ हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान सिद्धार्थनगर का न्यूनतम तापमान लगभग 2 डिग्री की गिरावट के साथ 14.2 पर आ गया। आगामी 2 से 3 दिनों के दौरान इसमें 2.3 डिग्री की और गिरावट आने की संभावना है। इसी के साथ वायुमंडलीय आर्द्रता के कारण सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा पड़ने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अतुल कुमार सिंह,मौसम वैज्ञानिक, मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed