Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Wedding bells will ring again starting tomorrow; wrap up auspicious ceremonies within the next 40 days.

Siddharthnagar News: कल से फिर गूंजेगी शहनाई, 40 दिनों में निपटा लें शुभ काम

Wed, 17 Jun 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 17 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Wedding bells will ring again starting tomorrow; wrap up auspicious ceremonies within the next 40 days.
सिद्धार्थनगर। खरमास समाप्त होने के बाद शुक्रवार से एक बार फिर मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण और अन्य शुभ कार्यों के लिए अगले 40 दिनों तक अनुकूल समय रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जून और जुलाई में विवाह के 17 शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं, जबकि 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा।
विज्ञापन

शुभ मुहूर्त की शुरुआत होने से पहले ही बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। नौगढ़, बांसी, इटवा, शोहरतगढ़, डुमरियागंज सहित अन्य प्रमुख बाजारों की सर्राफा, कपड़ा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ रही है। शादी-विवाह की तैयारियों में जुटे परिवार खरीदारी कर रहे हैं, जिससे कारोबारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि, पिछले कुछ सप्ताह से मांगलिक कार्यों पर रोक के कारण बाजार अपेक्षाकृत शांत था, लेकिन अब लगातार विवाह और अन्य आयोजनों के चलते बिक्री बढ़ने की संभावना है। खासकर सोने-चांदी के आभूषण, रेडीमेड और पारंपरिक परिधानों, घरेलू सामान तथा उपहार सामग्री की मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगलिक सीजन का लाभ केवल खुदरा बाजार तक सीमित नहीं रहेगा। टेंट हाउस, कैटरिंग, बैंड-बाजा, फ्लावर डेकोरेशन, फोटोग्राफी, लाइटिंग और ब्यूटी पार्लर से जुड़े कारोबारियों को भी बड़े पैमाने पर बुकिंग मिलने की उम्मीद है। कई प्रतिष्ठानों में पहले से ही विवाह समारोहों के लिए अग्रिम बुकिंग शुरू हो चुकी है।
------------
विवाह के प्रमुख शुभ मुहूर्त
जून में : 19, 20, 21, 22, 23, 25, 26, 27 और 29 जून।
जुलाई में : 1, 2, 3, 6, 7, 8, 11 और 14 जुलाई।
------------
इन कारोबारियों को मिलेगा फायदा
- सर्राफा और ज्वेलरी
- कपड़ा व रेडीमेड परिधान
- फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स
- बर्तन व गिफ्ट आइटम
- टेंट, कैटरिंग व बैंड-बाजा
- फ्लावर डेकोरेशन व इवेंट मैनेजमेंट
- ब्यूटी पार्लर और फोटोग्राफी सेवाएं
--------------
कोट
सहालग का सीजन शुरू होने के साथ ही बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी है। शादी-ब्याह में कपड़ों की खरीदारी सबसे पहले शुरू होती है। इसलिए अगले डेढ़ महीने कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है। परिवारों की ओर से रेडीमेड और पारंपरिक परिधानों की मांग बढ़ रही है। - संजय कसौधन, कपड़ा व्यवसायी

------

मांगलिक कार्य शुरू होने से सर्राफा बाजार में भी तेजी आने लगी है। विवाह के लिए सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी बढ़ रही है। शुभ मुहूर्तों की संख्या अधिक होने से इस सीजन में कारोबार बेहतर रहने की संभावना है और बाजार में अच्छी रौनक देखने को मिलेगी। - अभिषेक अग्रहरि, ज्वेलरी व्यवसायी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed