फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Weather is humid due to drizzle

सिद्धार्थनगर मौसम का हाल: रिमझिम फुहारों से मौसम नम, झमाझम बारिश का इंतजार

Sun, 24 Sep 2023 12:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 24 Sep 2023 12:06 PM IST
सार

पिछले दिनों से लगातार गर्मी पड़ने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी, लेकिन पिछले दो दिनों से बादल छाने व रूक-रूक कर बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। मौसम में बदलाव होने से बाजारों में चहल-पहल बनी हुई है। जिससे आम जनमानस के साथ किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है।

विज्ञापन
Weather is humid due to drizzle
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में तीन दिनों से छाए बादल और रुक रुककर हो रही बारिश के कारण मौसम नम हो गया है। बादल छाए रहने के बावजूद अच्छी बारिश नहीं हो रही है, जबकि लोगों की चाहत है कि झमाझम बारिश हो जाए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


बादल बारिश के मौसम में गर्मी से राहत मिलने लगी है। सूर्य भगवान भी पूरे दिन बादलों के साथ लुका-छुपी खेल रहे हैं, जिससे मौसम नम हो गया है। शनिवार दोपहर में कुछ देर के हल्की धूप होने के बावजूद भी गर्मी और उमस का मौसम नहीं बना।
विज्ञापन


शहर में अधिकतम तापमान 33.2 व न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार सुबह 8.30 बजे तक शहर में 1.5 एवं सोहना में 2.5 डिग्री सेल्सियस बारिश हुई थी, जबकि उसके बाद शहर में .5 डिग्री सेल्सियस बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों से लगातार गर्मी पड़ने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी, लेकिन पिछले दो दिनों से बादल छाने व रूक-रूक कर बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। मौसम में बदलाव होने से बाजारों में चहल-पहल बनी हुई है। जिससे आम जनमानस के साथ किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। महदेइया के भग्गन ने बताया कि पिछले दो दिनाें से बूंदा-बादी होने से धान के फसल को काफी राहत मिल रही है, लेकिन अच्छी बारिश हो जाती है तो फसल को संजीवनी मिल जाती।


राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 24 घंटे के दौरान जिले में कहीं कहीं हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। रविवार को बादल बारिश का मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed