फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Waterlogging in composite school

Siddharthnagar News: कंपोजिट विद्यालय में जलभराव, जुगाड़ पर टिका हैंडपंप

Sun, 24 Sep 2023 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 24 Sep 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in composite school
सिद्धार्थनगर। खेसरहा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बिशनपुर मुस्तहकम के परिसर में जलभराव से शिक्षक व बच्चे परेशान हैं। यही नहीं विद्यालय में लगा हैंडपंप का चबूतरा नहीं बनने से उसे ईंटों के सहारे रोका गया है।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय परिसर से जलनिकासी का कोई रास्ता नहीं है। इस विद्यालय में 308 बच्चे नामांकित हैं। खेलकूद के दौरान कुछ बच्चे कीचड़ में गिर कर चोटिल हो जा रहे हैं। विद्यालय में लगा हैंडपंप और उसका चबूतरा कई दिनों से खराब है। प्रधानाचार्य नीरज मिश्र ने बताया कि एक वर्ष से जलभराव की समस्या है। इस समस्या से कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी है। एडीओ पंचायत खेसरहा बांके लाल ने बताया की ग्राम पंचायत सचिव से कहकर हैंडपंप का चबुतरा सही करवा दिया जाएगा, साथ ही जलनिकासी की व्यवस्था भी करवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed