फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   water supply start in district hospital

Siddharthnagar News: पाइप से निकाली मिट्टी, दो दिन बाद वार्डों में पहुंचा पानी

Tue, 22 Nov 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
water supply start in district hospital
जिला अस्पताल में पानी की समस्या दूर होने के बाद टोटी से पानी भर कर ले जाती महिला। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पाइप से निकाली मिट्टी, दो दिन बाद वार्डों में पहुंचा पानी
विज्ञापन

- अस्पताल प्रशासन से जलनिगम को नहीं हुआ 19 लाख रुपये भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संयुक्त जिला अस्पताल में पानी टंकी और पाइपलाइन से मिट्टी सफाई होने पर मंगलवार को दो दिन बाद पानी आपूर्ति बहाल हो गई। इससे वार्ड एवं ओपीडी के मरीज एवं उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली।
जिला अस्पताल में पुरानी बोर से पानी के साथ मिट्टी निकलने के कारण टंकी से जुड़ी पाइपलाइन की सफाई के बाद पानी आपूर्ति शुरू हो गई। हालांकि वार्ड में पानी की आपूर्ति की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में जलनिगम की ओर से किए गए नए बोर की पाइप लाइन पानी टंकी से नहीं जोड़ी गई है, इस कारण समस्या दूर नहीं हो रही है। जलनिगम के अनुसार अस्पताल प्रशासन ने जलनिगम को करीब 19 लाख रुपये भुगतान नहीं किया है। इस कारण जलनिगम ने 200 मीटर अधूरी पाइपलाइन को नहीं बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी प्राचार्य/ सीएमएस डॉ. एके झा ने बताया कि पानी आपूर्ति बंद होने के कारण 24 घंटे परेशानी हुई, लेकिन मंगलवार को आपूर्ति बहाल कर दी गई। जलनिगम को बुधवार तक भुगतान कर दिया जाएगा, उसके बाद पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed