फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   water problem in roadways bus station

हैंडपंप और टोटी के पास गंदगी से परेशानी

Sun, 03 Apr 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
water problem in roadways bus station
रोडवेज सिद्धार्थनगर के परिसर में लगे हैंडपंप पर फैली गंदगी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
हैंडपंप और टोटी के पास गंदगी से परेशानी
विज्ञापन

- गर्मी में पानी पीने के लिए यात्री भटकने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर के रोडवेज परिसर में अगर पीने के लिए शुद्ध पानी की तलाश कर रहे हैं तो आपको निराशा ही हाथ लगेगी। क्योंकि परिसर में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप और पानी सप्लाई की टोटी के आसपास गंदगी फैली है। यहां से उठ रही बदबू से यात्रियों को परेशानी हो रही है।

सिद्धार्थनगर रोडवेज परिसर में यात्रियों व कर्मियों की सुविधा के लिए सरकारी हैंडपंप लगा है, साथ ही वाटरहेड टैंक से पानी सप्लाई की टोटी भी लगी है। परिसर में बस पकड़ने आए यात्री सुरेश, दीनानाथ और रामचंदर का कहना है कि हैंडपंप और टोटी के पास गंदगी फैली हुई है। जिससे शुद्ध पेयजल का प्रयोग करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि मजबूरन दुकान से पानी खरीदकर पीना पड़ा। यहां से अक्सर बस से गोरखपुर जाने वाले रामभजन का कहना था कि अभी तो शुद्ध पानी के लिए तरस रहे है, जबकि बारिश के मौसम में रोडवेज परिसर में जलभमाव और गंदगी से बेहद परेशानी होती है।
विज्ञापन

सफाईकर्मियों को परिसर एवं पेयजल व्यवस्था के आसपास साफ-सफाई का निर्देश दिया गया है, इसमें लापरवाही करने वाले कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- जगदीश प्रसाद, एआरएम, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed