फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Wait for two months, then the traffic system will be fine.

Siddharthnagar News: दो माह करें इंतजार, तब दुरुस्त होगी यातायात व्यवस्था

Tue, 21 Jan 2025 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Wait for two months, then the traffic system will be fine.
शहर के सिद्धार्थ तिराहे के पास रेलवे क्रॉसिग पर लगा हुआ जाम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शहर की आवागमन व्यवस्था दुरुस्त होने में अभी दो माह का इंतजार करना पड़ेगा।
वर्तमान में अगर कोई शहरवासी किसी कार्य से कलक्ट्रेट अथवा विकास भवन जाना चाहे तो उसे तीन किमी से अधिक दूरी का चक्कर लगाना पड़ेगा। वहीं बाहर से आ रहे लोगों को शहर में घुसने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ेगी। इसका कारण खजुरिया मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क एवं नाली के चलते आवागमन पूरी तरह से बंद है।
अशोक मार्ग पर भी फोरलेन एनएच के निर्माण से वाहनों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। इससे शहर की आवागमन व्यवस्था चरमराई हुई है। खजुरिया मार्ग पर अतिक्रमण हटने के बाद विकास भवन की तरफ से सड़क एवं मुख्य मार्ग की तरफ से नाली निर्माण कार्य चल रहा है। अतिक्रमण हटने के बाद से ही सड़क पर पड़े मलबे के कारण इस मार्ग पर आवागमन कम हो गया था।
विज्ञापन

अब एक तरफ से सड़क निर्माण होने के चलते आवागमन पर रोक लग गया है। इस मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए डीएम की ओर से फरवरी 2025 तक समय सीमा निर्धारित की गई है। हालांकि कार्य में तेजी दिख रही है, लेकिन सड़क एवं नाली निर्माण पूरा होने में अभी दो माह लगने तय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अशोक मार्ग पर भी फोरलेन एनएच निर्माण के लिए भी फरवरी की समय सीमा निर्धारित है, यहां भी सड़क एवं नाली निर्माण में देरी होती दिख रही है। फिलहाल इन सड़कों का निर्माण पूरा होने तक शहर की आवागमन सुविधा अस्त-व्यस्त हो गई है। खजुरिया मार्ग पर रहने वाले मनोज तिवारी कहते हैं कि उन्हें जनपद न्यायालय, कलक्ट्रेट, विकास भवन अथवा किसी भी सरकारी कार्यालय जाने के लिए तीन किमी से अधिक दूरी का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

मंगलवार को जोगिया क्षेत्र से शहर में स्थित तहसील कार्यालय नौगढ़ आए हरिश्चंद्र गुप्ता का कहना था कि पहले खजुरिया मार्ग से आसानी से तहसील आ जाते थे, अब इसके बंद होने से अशोक मार्ग अथवा ओवरब्रिज से होकर अधिक दूरी तय करके तहसील आना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed