{"_id":"664f84d7ed1bedb3870552b4","slug":"voting-should-be-conducted-freely-without-any-influence-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-117988-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बिना किसी प्रभाव के स्वतंत्र रूप में मतदान कराया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बिना किसी प्रभाव के स्वतंत्र रूप में मतदान कराया जाए
Thu, 23 May 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 23 May 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव को सकुशल निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह की ओर से पुलिस लाइन परिसर में बृस्पतिवार को सुरक्षा कर्मियों के साथ बैठक की गई। इसमें अन्य राज्यों अन्य जनपदों से आये सुरक्षा बल, केंद्रीय सुरक्षा बल एवं जनपद सिद्धार्थनगर के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी व जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट की ब्रीफ्रिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पूर्णत: पालन कराया जाए। सुरक्षित तथा भयमुक्त माहौल में मतदाताओं को बिना किसी प्रभाव के स्वतन्त्र रूप में मतदान कराया जाए। मतदान केंद्र पर आए आशक्त दिव्यांग मतदाताओं की सहायता की जाए। तथा मतदान केंद्र पर मतदान के लिए आये व्यक्तियों को व्यवस्थित, लाइन लगवाकर मतदान कराया जाए। बूथ के बाहर तथा मतदान केंद्र के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मतदान केन्द्र के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए। फ्लाइंग स्क्वाड टीम, एफएसटी, स्टेटिक सर्विलांस टीम एसएसटी, वीडियो निगरानी टीम वीएसटी द्वारा 24 घंटे सतर्क दृष्टि रखी जाए। होटल, सराय, कमेटी हॉल, गेस्ट हॉउस आदि की नियमानुसार चेकिंग सुनिश्चित की जाए। मतदान केंद्रों की 100 मीटर की परिधि में चुनाव, पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों के अतिरिक्त किसी व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन, वायरलेस आदि का प्रयोग प्रतिबंधित है। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी उमाशंकर, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।