फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Vinod's body reached home from Pune on the third day, family members were in tears

Siddharthnagar News: तीसरे दिन पूना से घर पहुंचा विनोद का शव, बिलख उठे परिजन

Wed, 11 Sep 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 11 Sep 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Vinod's body reached home from Pune on the third day, family members were in tears

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड 12 निवासी विनोद भारती (34) की पूना शहर के पिंपड़ी चिमचौड़ स्टेशन के पास कटकर सोमवार को मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम सहित सभी प्रक्रिया पूरी कर तीसरे दिन बुधवार को शव घर पहुंचा तो परिवार सहित पूरा गांव शोकाकुल हो उठा।
विनोद अपने परिवार के भरण पोषण के लिए करीब छह माह से पूना के कुंडलवादी चिकली में रहकर छुट्टा काम करता था। सोमवार को पिंपड़ी चिमचौड़ रेलवे पुलिस को ट्रैक पर उनकी लाश मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विनोद की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। नगर के सामाजिक युवकों की आर्थिक मदद से तीसरे दिन बुधवार को शव बिस्कोहर पहुंचा। परिजनों और रिश्तेदारों को रोते देख अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे लोगों की आंखों से आंसू छलक उठे। मौत की खबर पाकर बुधवार दोपहर को उसके घर पहुंचे पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डाॅ. सतीश द्विवेदी, नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, मनीष जयसवाल, समाजसेवी सुधीर तिवारी, प्रभात जयसवाल आदि ने परिवार वालों को ढाढ़स बधाया और हर संभव मदद दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

विनोद के पिता संतराम व माता पवारी देवी का पहले ही निधन हो चुका है। इसलिए वह अपनी पत्नी व चार छोटे बच्चों को लेकर अलग रहता था। विनोद भारती ही अपने परिवार का खर्च वहन करते थे। भाई मनोज (38), दिनेश (25), पत्नी सुंदरावती, बेटी प्रिया (14), मंशा (12), बेटा आदित्य (8) व रोमन (6) और बहन माधुरी (41) आदि का रो-रोकर बुरा हाल है। अंतिम संस्कार नगर स्थित शमशान घाट पर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed