फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Villagers were informed about the schemes at the 'Reform Utsav'.

Siddharthnagar News: रिफॉर्म उत्सव में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी

Sat, 03 Oct 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 03 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Villagers were informed about the schemes at the 'Reform Utsav'.
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के सेमरा बनकसिया ग्राम पंचायत भवन में शुक्रवार को रिफॉर्म उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासक बृजनंदन शुक्ल ने की। कार्यक्रम में पंचायत सचिव प्रतीक रावत ने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

सचिव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए जीएसटी सुधार, डिजिटल सेवाओं और पारदर्शी व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। ग्राम प्रधान ने आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं के प्रावधानों की जानकारी दी। पंचायत सचिव ने ई-गवर्नेंस और ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध ऑनलाइन सेवाओं के लाभ बताए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पंचायत सदस्य मौजूद रहे। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं। संबंधित अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान मीरा देवी, आकाश शुक्ल, विंध्यवासिनी, लक्ष्मी, प्रमिला, आरती, उर्मिला और फूलमती समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed