फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Video of theft of iron rods from under-construction bypass goes viral

Siddharthnagar News: निर्माणाधीन बाईपास का सरिया चोरी करने का वीडियो वारयल

Sat, 03 Oct 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 03 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Video of theft of iron rods from under-construction bypass goes viral
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के अगया गांव के पास निर्माणाधीन एनएच-730 बाईपास से लोहे का सरिया भारी मात्रा में पिकअप वाहन से चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग रात के अंधेरे में पिकअप पर लोहे का सरिया लोड कर ले जा रहे थे। उसी दौरान ग्रामीण पहुंचकर मामले का वीडियो बनाकर सोशल पोस्ट कर दिया है।
विज्ञापन

यह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। वीडियो एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। इस मामले अभी तक कोई पुलिस की ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही कोई तहरीर थाने में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा कि कुछ ग्रामीण बाईपास पहुंचकर पिकअप लोहे का सरिया लोड करने वालों से पूछ रहे हैं। यह सरिया चोरी कर कहां ले जा रहे हो। सरिया उठा ले जाने वाले वीडियो में छिपते नजर आ रहे हैं। वीडियो मत बनाओ कहते हुए पैसे लेने-देने की बात भी कर रहे हैं। अगया गांव के कुछ लोग अपना नाम नहीं छपने के अनुरोध पर बताया कि एनएच-730 सनई से शोहरतगढ़ के परसिया गांव के पास से लगभग सात किमी के बाईपास का निर्माण कार्य चल रहा है जो मड़वा गांव के पास निकल रहा है।
इस बाईपास के निर्माण में कई पुल बन रहे रहें हैं। पुल के निर्माण में हजारों टन लोहे का सरिया इस्तेमाल हो रहा है। चोर रात के अंधेरे में यहां से भारी मात्रा में सरिया चोरी कर उठा ले जा रहे हैं, जो लोग वायरल वीडियो में नजर आ रहा है। यही लोग हजारों टन सरिया चोरी कर उठा ले गए हैं।

यह चोर नामचीन के घर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वीडियो बनाने वालों पर इसे डिलीट करने दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही पैसे का लालच भी दिया जा रहा था। उन लोगों का कहना था कि वायरल कर दोगे तो कुछ नहीं होगा, क्योंकि हम लोगों की थाने से लेकर अन्य लोगों से सेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed