{"_id":"69adc6254977894af8015c39","slug":"lpg-shortage-persistsqueues-keep-growing-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-154667-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रसोई गैस की किल्लत बरकरार...बढ़ती जा रही कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रसोई गैस की किल्लत बरकरार...बढ़ती जा रही कतार
Sat, 03 Oct 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 03 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण आपूर्ति बाधित होने की आशंका और अफवाहों ने जिले में रसोई गैस उपभोक्ताओं की बेचैनी बढ़ा दी है। इसका नतीजा है कि सामान्य दिनों की अपेक्षा वर्तमान में गैस एजेंसियों के गोदामों पर रसोई गैस सिलिंडर के उपभोक्ताओं की कतार दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
रविवार को भी जिले के कई गैस एजेंसियों और गोदामों पर सुबह से कतार में लगे उपभोक्ता गैस सिलिंडर पाने के लिए जद्दोजहद करते दिखे। वहीं, प्रशासन ने रसोई गैस की किल्लत को अफवाह बताते हुए जमाखोरी व कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद अचानक आपूर्ति बंद होने की आशंका ने गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की कतार बढ़ा दी है। लोगों के बीच फैली अफवाहों के चलते एलपीजी गैस सिलिंडर की मांग बेतहाशा बढ़ गई है। सामान्य दिनों की अपेक्षा बुकिंग का ग्राफ भी तीन से चार गुना तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
तुलसियापुर प्रतिनिधि के अनुसार गैस एजेंसियों पर बड़ी संख्या में ग्राहक सिलिंडर लेने पहुंच रहे हैं। यह स्थिति तब है, जब बढ़नी क्षेत्र के गैस एजेंसियों में एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य ढंग से चल रही है। रविवार को कई गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की कतार लगी रही। बढ़नी ब्लाॅक के बोहली स्थित ग्रामीण गैस एजेंसी पर बड़ी संख्या में लोग बुकिंग कराने से लेकर सिलिंडर लेने पहुंचे।
गैस सिलिंडर के लिए उमड़ी भीड़ : उसका बाजार। घरेलू गैस की कमी को लेकर सशंकित उपभोक्ता गैस सिलिंडर के लिए कतारबद्ध हो अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इसका नजारा नगर पंचायत में रविवार को देखने को मिला। उसका के ब्लॉक कार्यालय के सामने उपभोक्ताओं की गैस लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। गैस उपभोक्ता विरेंद्र पांडेय, देवेंद्र श्रीवास्तव, राजनरायन आदि ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय तनाव और युद्ध की खबरों के बाद लोगों में यह संकट पैदा हो गया है कि आने वाले दिनों में गैस की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है जबकि प्रशासन इस तरह की अफवाहों से बचने की सलाह दे रहा है।
गैस न मिलने से निराश लौटे उपभोक्ता: बांसी। किल्लत और महंगाई बढ़ने की अफवाहों से ग्रामीण क्षेत्र के गैस एजेंसी पर भारी भीड़ लग रही है। लोग एजेंसी पर सुबह ही पहुंचकर लंबी लाइन लगा ले रहे हैं। क्षेत्र के मिठवल बाजार में स्थित शिवम गैस एजेंसी पर भोर से ही लंबी लाइन लग गई। यहां एक ट्रक पर 360 सिलिंडर आया था, जिसे बांट दिया गया। इसके बाद भी सैकड़ों लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
इसी तरह घोसियारी बाजार में स्थित एचपी गैस एजेंसी पर शनिवार को एक हजार से अधिक लोग गैस सिलिंडर के लिए लाइन लगाए नजर आए जबकि एक ट्रक पर 350 सिलिंडर आया था, जिसे उपभोक्ताओं को बांट दिया गया। इसके बाद काफी लोग निराश होकर लौट गए।