{"_id":"6ab02e15b765841cb000da69","slug":"villagers-cleaned-the-immersion-site-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-164952-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ग्रामीणों ने विसर्जन स्थल पर की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ग्रामीणों ने विसर्जन स्थल पर की सफाई
Mon, 21 Sep 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। गणेश मूर्तियों के विसर्जन और आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए बयारा स्थित सुतेहवा ताल में बने विसर्जन स्थल की सफाई ग्रामीणों ने खुद की। घाट पर गंदगी होने के कारण विसर्जन में परेशानी की आशंका को देखते हुए गांव के युवाओं ने रविवार को जुटकर सफाई की।
ग्रामीण उमेश सैनी ने बताया कि प्रशासन की ओर से सफाई न होने के कारण घाट पर काफी गंदगी फैली थी।
ग्रामीणों ने कहा कि गणेश मूर्तियों के विसर्जन के बाद आगामी दुर्गा पूजा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुंचेंगे, इसलिए स्थल की सफाई जरूरी थी। सफाई अभियान में उमेश सैनी, विजय अग्रहरि, अखिलेश अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, राहुल अग्रहरि, हिमांशु सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद