फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Villagers anger over electricity department in Siddharth Nagar after strike

UP News: सिद्धार्थनगर में बिजली विभाग के ऊपर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बोले- दर्ज हो FIR

Sat, 18 Mar 2023 03:06 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Mar 2023 03:06 PM IST
सार

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के बिजली कर्मियों ने साजिश के तहत आपूर्ति बंद करा दी है। उनकी मांग है कि बिजली कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार दोपहर तीन तक बिजली आपूर्ति बहाल करने की शर्त पर जाम समाप्त हुआ।

विज्ञापन
Villagers anger over electricity department in Siddharth Nagar after strike
सिद्धार्थनगर में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विद्युत कर्मी के हड़ताल के कारण दो दिन से बिजली कटने के विरोध में शनिवार को सिद्धार्थनगर में लोगों ने सड़क जाम कर दिया। डुमरियागंज बांसी मार्ग पर प्रदर्शन होने के कारण वाहनों का लंबा जाम लग गया। इस कारण एक घंटे से अधिक समय तक लोगों को परेशानियां का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोग समझा बुझा कर सड़क खाली कराया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के बिजली कर्मियों ने साजिश के तहत आपूर्ति बंद करा दी है। उनकी मांग है कि बिजली कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार दोपहर तीन तक बिजली आपूर्ति बहाल करने की शर्त पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गलियों से हाईवे तक अधेरा... बिना बिजली गोरखपुरवासी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम प्रमोद कुमार और सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने जाम लगाने वालों को समझाया। इस मौके पर पथरा, बांसी और डुमरियागंज तीन थाना क्षेत्र की पुलिस मौजूद रहे।


 

शुक्रवार को भी किया प्रदर्शन

बिजली कर्मियों की ओर से पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल चले जाने से कई स्थानों से बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है। वहीं शुक्रवार नगर से सटे मधुकरपुर गांव के लोग बिजली न आने से पानी की किल्लत, मोबाइल चार्ज और गर्मी से परेशान होकर बिजली निगम के खिलाफ आक्रोशित हो गए। सड़कों की संख्या में बांसी- बस्ती मार्ग पर जाम करके नारेबाजी करने लगे। सैकड़ों की संख्या में लोगों के सड़क पर उतर जाने से देखते ही देखते बड़ी संख्या में वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed