{"_id":"6486063fed8563c389083344","slug":"villagers-agitated-over-non-standard-school-construction-siddharthnagar-news-c-7-1-203282-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मानक विहीन विद्यालय निर्माण पर भड़के ग्रामीण, जिम्मेदार बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मानक विहीन विद्यालय निर्माण पर भड़के ग्रामीण, जिम्मेदार बेखबर
Sun, 11 Jun 2023 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के महुआ बुजुर्ग में हो रहे विद्यालय निर्माण में खराब ईंटे को दिखाते ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के महुआ बुजुर्ग विद्यालय निर्माण में हो रहे घटिया ईंट, मोरंग के जगह बालू का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है, जिसे देख रविवार को ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से मामले में जांचकर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।
महुआ बुजुर्ग में विद्यालय का निर्माण कार्यदायी संस्था यूपी सिडको 15 लाख 28 हजार रुपये की लागत से करा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि इतनी लागत होने के बावजूद भी निर्माण कार्य में खराब ईंट, मानकविहीन तरीके से मोरंग की जगह बालू, सरिया, सीमेंट का उपयोग किया जा रहा हैं। गांव के चौधरी, पंचे, राम बगल, प्रमोद ने कहा कि पिछले साल ब्लाक क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम में बाढ़ के दौरान पिलर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना से विभागीय अधिकारी सबक नहीं ले रहे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के बाद भी विद्यालय के निर्माण में जम कर धांधली की जा रही। जब तक जिम्मेदार आकर सही ढंग से मानक के अनुसार काम नहीं कराते तब तक निर्माण कार्य बंद रखा जायेगा। यूपी सिडको के जेई वैभव सिंह ने कहा कि महुआ बुजुर्ग में विद्यालय के निर्माण में अनियमितता की शिकायत मिली थी, जिसके बाद काम बंद करा दिया गया है, जांच के बाद मानक के अनुसार ही निर्माण कराया जाएगा।