{"_id":"687d23d449e5c1f5110f8b7c","slug":"village-politics-started-heating-up-with-the-sound-of-pradhani-election-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-141418-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्रधानी के चुनाव की आहट से गर्म होने लगी गंवई राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्रधानी के चुनाव की आहट से गर्म होने लगी गंवई राजनीति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आहट के बीच गंवई राजनीति का माहौल गर्म होने लगा है। खासतौर से प्रधानी चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई हैं।
प्रत्याशी की दौड़ में शामिल संभावित दावेदार मौजूदा प्रधानों के विरोध में आवाज बुलंद करने के साथ ही शिकायतें भी दर्ज करने में जुट गए हैं।
भनवापुर ब्लॉक मुख्यालय के अलावा जिला मुख्यालय पर भी अधिकारियों के पास ऐसे शिकायतकर्ताओं की सूची बढ़ने लगी है। वहीं, कुछ खुराफाती लोग भी इस चुनावी समर में सक्रिय हो गए हैं। जिन्होंने सोशल मीडिया पर अनावश्यक टिप्पणी शुरू कर दी है।
भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र में 111 ग्राम पंचायत हैं। जहां से निर्वाचित प्रधान संबंधित ग्राम पंचायत के विकास में भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। चार साल का कार्यकाल बीत चुका है। पांचवें वर्ष का दौर जारी है।
इसी बीच वर्ष 2026 में मार्च-अप्रैल में चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होने की चर्चाएं होने लगी हैं। इसको लेकर गंवई सियासत अब परवान चढ़ने लगी है।
भविष्य में प्रत्याशी की दौड़ में शामिल दावेदार जहां लोगों के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर अपनी सक्रियता से लोगों का हमदर्द व गांव के विकास का दावा करने में जुट गए हैं, वहीं मौजूदा ग्राम प्रधानों के विरोध में आवाज भी बुलंद करने लगे हैं। ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक शिकायती पत्र देकर संबंधित ग्राम प्रधानों पर तरह-तरह के आरोप लगाने के साथ ही जांच की मांग करने वालों की संख्या में इजाफा भी हो गया है।
विज्ञापन
ऐसे में कुछ खुराफाती भी सक्रिय हो गए हैं, जो अनर्गल टिप्पणी, दोषारोपण के साथ गांव में विवाद की स्थिति उत्पन्न करने में भी जुटे हैं।