{"_id":"673e3018ff11da808d07e8a4","slug":"village-heads-roared-and-warned-of-agitation-if-their-demands-were-not-met-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-127532-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ग्राम प्रधानों ने भरी हुंकार, मांगें पूरी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ग्राम प्रधानों ने भरी हुंकार, मांगें पूरी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
Thu, 21 Nov 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
पथरा। ग्राम प्रधान संघ की बैठक बुधवार मिठवल ब्लॉक सभागार में हुई। इसमें ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायत वार नोडल अधिकारी तैनात कर बार-बार शोषण करने सहित अन्य समस्याओं को लेकर खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
ब्लाॅक अध्यक्ष दिनेश धर द्विवेदी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए विकास खंड के समस्त ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी तैनात किया गया है। जो बार-बार सत्यापन के नाम पर ग्राम प्रधानों का शोषण करते हैं, जो संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा, उन्होंने ने कहा कि ऐसा केवल मिठवल ब्लाॅक में है। हम सत्यापन का विरोध नहीं करते हैं। परियोजना के पूर्ण होने पर एक बार ही उसका सत्यापन कराया जाय न कि एक ही परियोजना पर बार बार सत्यापन करके प्रधानों का उत्पीड़न किया जाय।
अगर सत्यापन के नाम पर उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो ग्राम प्रधान आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस संबंध में बीडीओ सौरभ पांडेय ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं।