{"_id":"6aa597c6526fc8765106a14b","slug":"drinking-water-crisis-in-eight-wards-for-five-days-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164494-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आठ वार्डों में पांच दिन से पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आठ वार्डों में पांच दिन से पेयजल संकट
विज्ञापन
उसका बाजार नगर पंचायत में पानी की टंकी के पास प्रदर्शन करते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। नगर पंचायत के आजाद नगर स्थित पानी की टंकी का मोटर खराब होने से आठ वार्डों में पांच दिनों से पेयजल संकट बना है। पानी की आपूर्ति बाधित होने से नगरवासियों को इंडिया मार्का नल और हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है।
आजाद नगर में वर्ष 2014-15 में बनी पानी की टंकी से आजाद नगर, लोहिया नगर, सुभाष नगर, अयोध्या नगर, इंदिरा नगर, राजेंद्र नगर, अशोक नगर और मथुरा नगर में करीब 20 हजार आबादी को जलापूर्ति होती है। मंगलवार को टंकी में लगा मोटर जल गया था। इसके बाद से समाचार लिखे जाने तक जलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
आजाद नगर के सभासद प्रतिनिधि सुजीत अग्रहरि ने बताया कि मोटर खराब होने की शिकायत नगर पंचायत में कई बार की गई लेकिन अब तक जलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। पानी के अभाव में लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। नगर निवासी रामसेवक, प्रदीप अग्रहरि, आशीष और राजू ने जल्द जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
ईओ अभिनव श्रीवास्तव ने बताया कि पानी की आपूर्ति के लिए लगे पंप का मोटर खराब हो गया था। पहले मोटर की मरम्मत कराई गई लेकिन वह सफल नहीं हुई। अब नया मोटर लगवाया जा रहा है। मोटर लगते ही जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।