{"_id":"6aa59705b0ed384a100a9066","slug":"search-continues-for-163-prisoners-who-escaped-from-a-nepal-jail-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164473-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल की जेल से भागे 163 कैदियों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल की जेल से भागे 163 कैदियों की तलाश जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर/ कपिलवस्तु। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु में जेनजी आंदोलन के दौरान जेल से फरार हुए 459 कैदियों में से 296 की गिरफ्तारी के बाद भी 163 कैदी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। कपिलवस्तु जेल से बड़ी संख्या में कैदियों के एक साथ फरार होने और अब भी कुछ के नहीं पकड़े जाने से सीमा से जुड़े क्षेत्रों में निगरानी की चुनौती बनी हुई है। हालांकि, फरार कैदियों में से किसी के सिद्धार्थनगर सीमा क्षेत्र में प्रवेश करने की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।
कपिलवस्तु नगर पालिका-3 स्थित देवानगढि़या जेल में 10 सितंबर 2025 को जेनजी आंदोलन के दौरान तोड़फोड़ और आगजनी के बाद दो ब्लॉकों से 459 कैदी फरार हो गए थे। पुलिस की अपील के बाद 25 कैदियों ने खुद जेल में पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर 296 कैदियों को गिरफ्तार किया गया।
कपिलवस्तु जिला पुलिस प्रवक्ता रिपेंद्र कुमार सिंह के अनुसार अभी 163 फरार कैदियों की गिरफ्तारी बाकी है। अलग-अलग जेलों से फरार 17 कैदियों को भी पकड़ा गया है। इनमें केंद्रीय जेल के आठ, नक्खू के पांच, तुलसीपुर के तीन और कास्की जेल का एक कैदी शामिल है।ौ