{"_id":"617ecf185aae4537710cd81b","slug":"village-guards-did-not-get-cycles-money-for-torch-repair-siddharthnagar-news-gkp4149589133","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ग्राम प्रहरियों को नहीं मिली साइकिल, टार्च मरम्मत के लिए रकम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ग्राम प्रहरियों को नहीं मिली साइकिल, टार्च मरम्मत के लिए रकम’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘ग्राम प्रहरियों को नहीं मिली साइकिल, टार्च मरम्मत के लिए रकम’
डुमरियागंज। ग्राम प्रहरी संघ का सम्मेलन रविवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित हुआ। इस दौरान ग्राम प्रहरियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांगों का पत्र विधायक राघवेंद्र प्रताप को सौंपा।
इस दौरान लक्ष्मी नारायण पांडेय ने कहा कि भाजपा का प्रदेश में पांच साल का कार्यकाल पूरा होने को है। मगर ग्राम प्रहरियों को अब तक साइकिल और टार्च मरम्मत के लिए रकम नहीं मिली। पूर्व की सरकार में इस मद में उन्हें रकम मिलती थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने सभी थानों में ग्राम प्रहरी कक्ष होने के निर्देश दिए थे। मगर अब तक ग्राम प्रहरियों के लिए अलग से कक्ष नहीं बनाया गया। देश को आजाद हुए 75 वर्ष बीत गए हैं, मगर आज भी अंग्रेजों के बनाए हुए कानून में ग्राम प्रहरी जकड़े हुए हैं।
इस कानून में उचित संशोधन कर ग्राम प्रहरियों को आजाद किया जाए। विधायक ने सभी ग्राम प्रहरियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि गांव के प्रहरी की बात वह प्रदेश के प्रहरी तक अवश्य पहुंचाएंगे। साथ ही हर संभव समस्या का समाधान करवाने की भी मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, रामभवन, रमेशलाल श्रीवास्तव, मोनू चौधरी, चंद्रभान अग्रहरि, सुनील पाठक, अखिलेश, रामकृपाल, ओमप्रकाश, रामसूरत, महेश कुमार, रामकिशुन, सियाराम आदि मौजूद रहे।