फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   vhp sobha yatra

विहिप ने निकाली शोभायात्रा

Sun, 03 Apr 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
vhp sobha yatra
परसा में विश्व हिंदू परिषद की बढ़नी प्रखंड इकाई द्वारा हिंदू नव संवत्सर पर क्षेत्र के दर्जनों गा? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विहिप ने निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

- हिंदू नव संवत्सर पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा। विश्व हिंदू परिषद की बढ़नी प्रखंड इकाई की तरफ से हिंदू नव संवत्सर पर क्षेत्र के कई गांव में विहिप कार्यकर्ताओं ने भगवा शोभायात्रा निकाली। इस दौरान लोगों ने मां भारती की जय-जयकार की।

विश्व हिंदू परिषद की बढ़नी इकाई ने भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के दुधवनिया खुर्द स्थित पब्लिक सिटी मांटेसरी स्कूल परिसर से भगवा शोभायात्रा निकाली। जिसमें भारत माता की झांकी आगे-आगे चल रही थी। इसके पीछे सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार ढेकहरी बुजुर्ग, परसोहिया होते हुए ढेबरुआ पहुंचे। जहां पर पहुंचकर भगवा यात्रा एक जनसभा के रूप में परिवर्तित हो गई। भानु प्रताप सिंह ने लोगों को नवसंवत्सर की शुभकामना देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम सभी सनातनियों के रोम-रोम में विराजमान हैं। हम सभी को इनके आदर्शों पर चलने आवश्यकता है। इसके बाद भगवा शोभायात्रा अमन तिराहा, बढनी बस स्टॉप तिराहा, मडनी, जियाभारी आदि विभिन्न मार्गों से भ्रमण कर पुन: प्रस्थान स्थल पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान अजय प्रताप, बेचन यादव, विकास पाठक, विजय चौरसिया, गब्बर, भोले शंकर यादव, हेमंत अग्रहरि, विनोद यादव, प्रकाश तिवारी, सुधीर मौर्य, दिनेश साहू, राजेंद्र यादव, विजय प्रकाश, मित्तल यादव, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed