{"_id":"6ac00870b951803e5a009617","slug":"various-events-held-across-the-district-on-gandhi-shastri-jayanti-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-165691-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गांधी-शास्त्री जयंती पर जिलेभर में हुए विविध आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गांधी-शास्त्री जयंती पर जिलेभर में हुए विविध आयोजन
Sat, 03 Oct 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलेभर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सरकारी व अर्द्धसरकारी कार्यालयों, नगर निकायों, विद्यालयों, महाविद्यालयों और पुलिस थानों में ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पैदल मार्च, दौड़, पौधारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए।
बांसी में चला विशेष सफाई अभियान
बांसी में एसडीएम विश्वमित्र सिंह ने तहसील कार्यालय और नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने नपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया। रतन सेन डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। वक्ताओं ने गांधी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री के सादगी, ईमानदारी व राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। रानी लक्ष्मीनगर मलिन बस्ती में नगर पालिका की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अध्यक्ष चमन आरा राईनी और ईओ जय प्रकाश सिंह यादव ने सफाई कर्मियों के साथ वार्ड में सफाई की। तहसील परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
शोहरतगढ़ में निकला तीन किमी पैदल मार्च
शोहरतगढ़ के शिवपति इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने तीन किलोमीटर पैदल मार्च निकालकर नगर भ्रमण किया और भारत माता चौक पर पुष्पांजलि अर्पित की। सेवा संकल्प अभियान के तहत तीन किलोमीटर दौड़ भी कराई गई। दौड़ में छात्रा नंदनी गौड़ प्रथम और सरफुद्दीन शाह द्वितीय रहे। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय और नगर पंचायत में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से गांधी और शास्त्री के आदर्शों को अपनाने तथा नशे व कुसंगतियों से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विद्यालयों और पंचायत भवनों में भी आयोजन
बर्डपुर के चकईजोत पंचायत भवन में गांधी और शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर स्वच्छता और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया गया। विद्यालयों में भी ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भाषण आयोजित किए गए। बढ़नी में विद्यार्थियों ने भाषण, कविता और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लोटन कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक देव नंदन उपाध्याय ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों के साथ दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। ब्लॉक कार्यालय और क्षेत्र के विद्यालयों में भी कार्यक्रम हुए।
विद्यालयों और एनसीसी शिविर में मनाई जयंती
नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों को गांधी और शास्त्री के जीवन व विचारों की जानकारी दी गई। धेंसा में चल रहे दस दिवसीय एनसीसी शिविर में भी कैडेटों ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। उन्हें सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।