फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Floods spell trouble; access roads to several villages submerged.

Siddharthnagar News: बाढ़ बन गई मुसीबत, कई गांवों के संपर्क मार्ग डूबे

Sat, 03 Oct 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 03 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Floods spell trouble; access roads to several villages submerged.
भनवापुर। राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र में बाढ़ का संकट लगातार गहरा रहा है। दर्जनों गांवों के सिवान में पानी भरने के बाद अब प्रमुख संपर्क मार्ग भी जलमग्न हो गए हैं। इससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है और किसानों के सामने फसल तथा पशुओं के चारे का संकट है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रमवापुर उर्फ नेबुआ, खुरपहवा, बुढ़ियाटायर और वीरपुर एहतमाली समेत कई गांवों के सिवान में बाढ़ का पानी फैल गया है। पेड़रियाजीत और वीरपुर एहतमाली में पानी आबादी के आसपास तक पहुंच गया है। सीएचसी सिरसिया के चारों तरफ भी पानी भरने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वीरपुर-पेड़रियाजीत मार्ग पर करीब चार फुट तक पानी भर गया है। बिथरिया-मन्नीजोत मार्ग पर करीब तीन फुट पानी बह रहा है। शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर लगभग एक किलोमीटर हिस्से में दो फुट तक पानी पहुंच गया है। सड़क के दोनों ओर गहरी खाई होने के कारण ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी रहा तो यह मार्ग भी पूरी तरह बंद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में जलभराव और ग्रामीणों की मांग : ग्रामीणों के मुताबिक पिछले करीब पांच दिनों से खेतों में पानी जमा है। लगातार जलभराव से धान समेत अन्य फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। खेतों में पानी भरा होने के कारण पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित गांवों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने जरूरी स्थानों पर आवागमन की व्यवस्था कराने तथा राहत एवं पशु चारे की व्यवस्था कराने का भी अनुरोध किया है।
बाढ़ पीड़ितों का विधायक ने जाना हाल, बांटी राहत सामग्री : सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के बाढ़ प्रभावित ग्राम अमरिया टोला संगलदीप में विधायक श्यामधनी राही ने दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों का हाल जाना और पीड़ितों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित की। विधायक राही ने बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली और हर संभव सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों के साथ खड़ा होना प्राथमिकता है।

राही ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मदद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता से कार्य करने तथा निरंतर प्रयास करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, एसडीएम निखिल चक्रवर्ती, सीओ सदर विश्वजीत उपस्थित रहे। तहसीलदार अरविंद नाथ पांडेय, नायब तहसीलदार अमित सिंह, लेखपाल अमित पांडेय और विकास गुप्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed