फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Alok and Sneha won the race-walking competition.

Siddharthnagar News: आलोक और स्नेहा ने जीती पैदल चाल दौड़ प्रतियोगिता

Sat, 03 Oct 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 03 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Alok and Sneha won the race-walking competition.
सिद्धार्थनगर। सेवा संकल्प अभियान और महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पैदल चाल दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में आलोक और बालिका वर्ग में स्नेहा यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 82 बालक और 40 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बालक वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ में आनंद कुमार यादव ने द्वितीय, अनूप प्रजापति ने तृतीय, रवि यादव ने चतुर्थ, अमरीश प्रजापति ने पांचवां और विष्णु शर्मा ने छठा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ में नैना यादव द्वितीय, वंदना मौर्या तृतीय, रोशनी पाल चतुर्थ, अनन्या पांचवें और महिमा छठे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एसपी अग्रवाल ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया। सुबह नौ बजे क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और खिलाड़ियों को मिष्ठान वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजन में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सोनू गुप्ता, देवेंद्र पांडेय, रत्नेश सिंह, सुमन सिंह, कमलेश पासवान, कमलेंद्र प्रताप चौधरी, सत्यप्रकाश और सौरभ पाल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed