{"_id":"610d6e1c8ebc3e62192036a7","slug":"vaccinaton-start-of-pregnant-women-siddharthnagar-news-gkp404655532","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.10 लाख गर्भवती, धात्री महिलाओं को लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.10 लाख गर्भवती, धात्री महिलाओं को लगेगा टीका
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के अचल प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण देते एसएमओ डॉ. अनार सिंह। विज्ञप्ति
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
1.10 लाख गर्भवती, धात्री महिलाओं को लगेगा टीका
- टीका लगने के तीन दिनों तक आशा कार्यकर्ता पूछेंगी हाल
- अधीक्षकों व प्रभारी चिकित्साधिकारियों को मिला प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य विभाग अब जिले भर की 1.10 लाख गर्भवती व धात्री महिलाओं को टीका लगाएगा। इन लाभार्थियों को टीका लग जाने के बाद तीन दिनों तक आशा कार्यकर्ता उनका हाल पूछने उनके घर जाएंगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षकों व प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को ट्रेनिंग देते हुए सतर्कता के साथ टीका लगाने के टिप्स दिए।
डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ. अनार सिंह धाकड़ ने बताया कि अब गर्भवती और धात्री महिलाओं को कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। टीका लगाते समय स्वास्थ्य टीम को सतर्कता बरतनी होगी। यह जानना होगा कि गर्भवती की स्थिति गंभीर तो नहीं है। गर्भवती अस्पताल में भर्ती होगी या भर्ती करने की स्थिति होगी तो भी उसे टीका नहीं लगाना है। गर्भावास्था के दौरान सामान्य रहने पर व धात्री (बच्चे को जन्म देने से छह माह की अवधि) को टीका लगाया जाएगा। गर्भवती व धात्री को टीका लग जाने के बाद क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता तीन दिनों तक उनके घरों पर पहुंच कर हाल जानेंगी। किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर सूचना देकर उपचार कराने में मदद करेंगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि जिले में लगभग 72 हजार गर्भवती और 38 हजार धात्री महिलाएं हैं। इसमें गंभीर मरीज को छोड़कर सभी को टीका लगाना शुरू करना है। यूनीसेफ के डीएमसी अमित शर्मा, जोगिया के अधीक्षक डॉ. मानवेंद्र पाल, बीपीएम सतीश कुमार समेत सभी ब्लॉकों के अधीक्षक, बीपीएम, आईओ मौजूद रहे।
ब्लॉकों पर प्रशिक्षित होंगे स्टॉफ
ब्लॉकों पर एएनएम समेत अन्य कर्मी टीकाकरण करने में जुटे हैं। सभी को सीएचसी-पीएचसी पर इकट्ठा कर गर्भवती व धात्री महिलाओं के टीकाकरण के लिए प्रशिक्षित कर दें, ताकि टीकाकरण के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए घर के प्रत्येक सदस्य को टीका लगना जरूरी है। अभी तक गर्भवती और धात्री को टीका लगाने का आदेश नहीं था। नए आदेश के बाद अब गर्भवती और धात्री को भी टीका लगाया जाएगा। सभी लोग मदद करें, ताकि शत प्रतिशत टीकाकरण हो सके।
- डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ