{"_id":"680e69f9feb6cf1b4606f12a","slug":"up-board-application-for-scrutiny-till-19th-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-136550-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : स्क्रूटनी के लिए आवेदन 19 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : स्क्रूटनी के लिए आवेदन 19 तक
विज्ञापन
तुलसियापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन कराने का मौका दिया गया है।
इसके लिए विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर 19 मई तक 500 रुपये शुल्क जमा कर आवेदन कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इसमें कई विद्यार्थी ऐसे भी हैं जो अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं। इसके लिए बोर्ड ने स्क्रूटनी के आवेदन शुरू कर दिए हैं। अब इच्छुक विद्यार्थी 25 दिन तक स्क्रूटनी के आवेदन बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सूत्रों के मुताबिक बोर्ड की ओर से जारी परिणाम से असंतुष्ट अभ्यर्थी सभी विषयों की स्क्रूटनी के आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म को प्रिंटआउट के साथ चालान पत्र को संलग्न कर रजिस्टर्ड डाक से क्षेत्रीय कार्यालय को 19 मई तक भेज सकते हैं। संवाद