{"_id":"6a208c5dcb812bd68603745c","slug":"under-construction-gate-of-fish-market-collapses-worker-dies-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159202-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मछली मंडी का निर्माणाधीन गेट गिरा, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मछली मंडी का निर्माणाधीन गेट गिरा, मजदूर की मौत
Thu, 04 Jun 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में मछली मंडी के निर्माणाधीन गेट के गिर जाने से घायल रामफेरन के स्वास्थ्य की जानका
तुलसियापुर। मानपुर रोड स्थित तुलसियापुर चौराहे के पास बुधवार करीब 12 बजे मछली मंडी का निर्माणाधीन गेट गिर जाने से काम कर रहे मुश्ताक (25) की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में प्रशासनिक देरी को लेकर आक्रोश देखने को मिला।
मधवापुर क्षेत्र में मंडी परिषद की ओर से करीब 5.56 करोड़ रुपये की लागत से मछली मंडी का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। बुधवार करीब 12 बजे गेट की छत ढलाई के दौरान पूरा ढांचा अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे में ढेबरुआ के मड़नी निवासी मुश्ताक (25) पुत्र किताबुल्लाह दब गया। करीब ढाई घंटे बाद उसका शव निकाला जा सका। परिजनों का आरोप है कि यदि समय पर राहत और बचाव कार्य तेज होता तो उसकी जान बच सकती थी।
हादसे में बुधई (45), उसके पुत्र राजेंद्र (18), आलम (38), रुपेश यादव (24), रामफेरन (55) और नेपाल निवासी रामदयाल (40) घायल हो गए। इनमें बुधई, राजेंद्र और रामफेरन की हालत गंभीर बताई गई है। सभी को एंबुलेंस से बढ़नी पीएचसी भेजा गया, जहां से तीन को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ढाई घंटे तक प्रशासन का कोई बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे नाराजगी बढ़ गई। बाद में डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी अभिषेक महाजन, एसडीएम, सीओ और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने मृतक के परिजनों को मुआवजा और घायलों के समुचित इलाज का आश्वासन दिया। साथ ही कार्यदायी संस्था की भूमिका की जांच के निर्देश दिए।स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी। मजदूरों ने न तो हेलमेट पहना था और न ही साइट पर कोई सुरक्षा व्यवस्था थी। ठेकेदार और साइट इंजीनियर के मौके से लापता होने के आरोप भी लगाए गए हैं।
मजदूरों के मुताबिक किसी भी मजदूर ने हेलमेट या सेफ्टी जैकेट नहीं पहन रखी थी। ढलाई जैसा जोखिम भरा कार्य चल रहा था, लेकिन मौके पर न तो इंजीनियर था और न ही ठेकेदार ही मौजूद था।