फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Uncontrollable car hit seven women in siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में हादसा: बेकाबू कार ने सात महिलाओं को मारी टक्कर, पांच की हालत गंभीर

Mon, 19 Sep 2022 04:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 19 Sep 2022 04:41 PM IST
सार

डुमरियागंज थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी है। घटना स्थल से कार व चालक को थाना पर लाया गया है। तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर उचित कारवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Uncontrollable car hit seven women in siddharthnagar
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बभनी माफी गांव में रविवार देर रात एक अनियंत्रित कार चालक ने सात महिलाओं को एक साथ मारी टक्कर मार दिया। हादसे में सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के बभनी माफी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव के घर की रविवार रात खेत की ओर निकली थीं। इसी दौरान डुमरियागंज की तरफ से तेज रफतार आ रही कार ने महिलाओं के उपर चढ़ाते हुए आगे बढने लगी। कार को आते देख कर एक महिला सड़क के बगल के गड्ढे में जान बचाने के लिए पानी में कूद गई, वे महिलाएं कार की चपेट में आने से बच गई। बाकी छह महिलाएं कार की चपेट में आ गई, जिनको गंभीर चोटे आई।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल महिलाओं में एक गर्भवती भी है। सभी महिलाएं एक ही परिवार की बताई जा रही है। घटना के कुछ दूर पर गांव के लोंग मछली मार रहे थे। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर गांव के लोंग घटना स्थल की तरफ  दौड़े और कार सवार को पकड़कर घायलों को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेंवा पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें ज्योति (35), नंदनी (23) गर्भवती है।  कुसुम (17), सुन्दरी(16), लक्ष्मी (16) की हालात गंभीर देखते हुए महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, करिश्मा (14) व संगीता (15) को प्रथम उपचार कर घर भेज दिया गया।


इस संबंध में डुमरियागंज थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी है। घटना स्थल से कार व चालक को थाना पर लाया गया है। तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर उचित कारवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed