फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Umesh Pal murder case UP STF picks up Nepal businessman

उमेश पाल हत्याकांड: यूपी एसटीएफ ने नेपाल के कारोबारी को उठाया, अतीक से बताया पुराना संबंध

Fri, 17 Mar 2023 06:22 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Mar 2023 06:22 PM IST
सार

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के एक आपराधिक मामले में गवाह उमेश पाल की 24 फरवरी को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया था। इस घटना में पुलिस जवान भी शहीद हो गए थे। पुलिस की जांच में अतीक अहमद का परिवार और उसके सहयोगियों के शामिल होने के साक्ष्य मिले थे।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case UP STF picks up Nepal businessman
अतीक अहमद (फाइल फोटो)

विस्तार

प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के तार नेपाल से भी जुड़ रहे हैं। हत्याकांड में शामिल अपराधियों की धरपकड़ में लगी यूपी एसटीएफ की टीम ने सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के चंद्ररौटा से एक कारोबारी को हिरासत में लिया है। वह अतीक अहमद का करीबी और कई बदमाशों का शरणदाता बताया जा रहा है।

विज्ञापन


सूत्र यह भी बता रहे हैं कि उसे सिद्धार्थनगर जिले के एक सीमावर्ती थाने में पूछताछ के लिए रोका गया था, लेकिन मामला लीक होने के डर से उसे गोरखपुर ले जाया गया। वहां पूछताछ में उसने हत्याकांड में शामिल कुछ लोगों को नेपाल में पहुंचाने की बात भी स्वीकार की है। हालांकि यह अधिकारिक पुष्टि नहीं है। अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बीआरडी में भर्ती हुई चीनी पर्यटक, हालत खतरे से बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के एक आपराधिक मामले में गवाह उमेश पाल की 24 फरवरी को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया था। इस घटना में पुलिस जवान भी शहीद हो गए थे। पुलिस की जांच में अतीक अहमद का परिवार और उसके सहयोगियों के शामिल होने के साक्ष्य मिले थे। अपराधियों की धरपकड़ में पुलिस देश के कई कोने में हाथ-पांव मार रही है।
 

Umesh Pal murder case UP STF picks up Nepal businessman
भारत-नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।

सूत्रों के मुताबिक, इसी बीच यूपी एसटीएफ को जानकारी मिली कि हत्याकांड में शामिल शूटर नेपाल में छिपे हो सकते हैं। टीम ने जाल बिछाया और कभी अतीक अहमद का करीबी और नेपाल में आपराधिक कार्य में लिप्त कारोबारी कयूम अंसारी, जो नेपाल के चंद्ररौटा में पेट्रोल पंप संचालक है, उससे तार जुड़ने की बात सामने आई।

इसे भी पढ़ें: नकहा-बरगदवा ओवरब्रिज पर फर्राटे का था इंतजार, मिला जाम और धूल का गुबार

बृहस्पतिवार को यूपी एसटीएफ का एक दस्ता नेपाल से कयूम अंसारी को उठा लिया। पकड़ने वाली टीम में गोरखपुर और प्रयागराज एसटीएफ यूनिट के शामिल होने की बात सामने आई है। हालांकि इस मामले में जिले आला अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

कयूम अंसारी के अतीक अहमद से पुराने संबंध
पुलिस विभाग एक सीनियर अफसर के अनुसार कयूम अंसारी अपराधियों का शरणदाता रहा है। यहां से अपराध करके जाने वालों को वह शरण देता रहा है। उसके अतीक अहमद से पुराने संबंध रहे हैं। लगभग 10 वर्ष पहले मुंबई में हुई किसी घटना में भी उसका नाम आया था। तब मुंबई पुलिस ने यूपी एसटीएफ की मदद से उसे उठाया था। लेकिन कोई ठोस क्लू न होने के कारण उसे छोड़ना पड़ा था।
 

नेपाल के रास्ते अन्य स्थानों पर भेजने का करता था काम

पूर्वांचल में कई बड़े अपराधी पैदा हुए। उनमें कुछ मारे गए तो कुछ अब भी जीवित हैं। जानकारों के मुताबिक, यहां अपराध करने वालों पर जब पुलिस का शिकंजा कसता था तो वे नेपाल में शरण लेते थे। कयूम अंसारी भी अपराधियों का शरणदाता रहा है।



तीन दिन नेपाल में रही टीम
बताया जा रहा है कि जानकारी मिलने के बाद यूपी एसटीएफ की टीम तीन दिन नेपाल में रही। कयूम की सारी गतिविधियों पर नजर रखी थी। मौका मिलते ही उसे टीम ने उठा लिया। नेपाल के लोगों का कहना है कि यह कार्रवाई इतनी जल्दी में हुई कि किसी को कोई पता नहीं चल सका। लोगों का कहना है कि कयूम का नेपाल में दबदबा है।

अपराधियों का नेपाल पहुंचना सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी चूक
बताया जा रहा है कि उमेश पाल हत्याकांड में कयूम के पकड़े जाने के बाद कई खुलासे हो रहे हैं। उसने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने कुछ शूटरों को सिद्धार्थनगर के रास्ते नेपाल में प्रवेश कराया है। हालांकि इसका कोई ठोस सुबूत नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो यह सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी चूक कही जाएगी। इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड के बाद हत्यारों को पकड़ने के लिए एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस दिन-रात एक किए है। सभी अलर्ट मोड में हैं। सोशल मीडिया पर अपराधियों की फोटो और वीडियो शेयर हो रहे थे। इसके बावजूद सिद्धार्थनगर जिले से नेपाल में प्रवेश हो गया और पुलिस उनको पहचान तक नहीं सकी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed