फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   udhoy bandhu metting organise in colectrate

व्यापारियों की समस्याओं का तुरंत करें निस्तारण

Sat, 30 Jul 2022 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
udhoy bandhu metting organise in colectrate
व्यापारियों की समस्याओं का तुरंत करें निस्तारण
विज्ञापन

- कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
ये बातें डीएम संजीव रंजन ने कही। वह कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु व व्यापार मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पिछली बैठक की कार्यवृत्ति की समीक्षा करते हुए व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उसके निस्तारण के लिए निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापारियों के जो भी लोन के प्रकरण है उन्हें निस्तारित कराया जाये तथा व्यापारियों को परेशान न करें। उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज ने बताया कि रोजगार सृजन योजना के संबंध में शासन से प्राप्त लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि शहर में पार्किंग की व्यवस्था न होने से समस्या हो रही है। पार्किंग स्थल बनाने की मांग की गई। डीएम ने पार्किंग स्थल के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सिद्धार्थनगर को निर्देशित किया। शोहरतगढ़ से गोरखपुर के लिए बसों के संचालन की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने व्यापारियों से अपील किया कि 11 से 17 अगस्त तक आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें सभी के घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों आदि पर तिरंगा फहराया जाना है। सभी लोग अपने घर, प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहरायें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तिरंगा की बिक्री कर रही है, वहां से तिरंगा खरीद सकते हैं। इस दौरान एएसपी सुरेश चंद्र रावत, क्षेत्राधिकारी सदर प्रदीप कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed