फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two youths injured after falling from a train

Siddharthnagar News: ट्रेन से गिरकर दो युवक घायल

Thu, 14 May 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 14 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two youths injured after falling from a train
ढेबरुआ। गोरखपुर-गोंडा वाया बढ़नी रेलखंड पर बुधवार को साढ़े तीन बजे गोंडा से गोरखपुर की तरफ जा रही ट्रेन के गेट पर बैठे दो व्यक्ति ट्रेन से गिरकर घायल हो गए। उन्हें पीएचसी बढ़नी के चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, यशवंतपुर से गोरखपुर तक जाने वाली ट्रेन संख्या 12592 जो कि गोरखपुर-गोंडा वाया बस्ती रेलखंड से जाती रूट डायवर्जन के कारण बुधवार को गोरखपुर-गोंडा वाया बढ़नी रेलखंड से गई है। ट्रेन के दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे बढ़नी से गुजरते समय ट्रेन की गेट पर बैठे सलमान (19) निवासी ग्राम खुशकोर थाना राम नगर बेतिया बिहार व विकास गुप्ता (42) निवासी पिपरा कल्याण थाना सिंदूरिया जिला महाराजगंज ट्रेन से गिर गए, जिससे उनके पैरों में चोट लग गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर आरपीएफ के अनिल कुमार राय ने दोनों को पीएचसी बढ़नी पहुंचाया। यहां से चिकित्सक डॉ. श्रवण चौधरी ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवादॉ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed