{"_id":"663fb314c1b79dd41d0444c7","slug":"two-vehicles-campaigning-without-permission-seized-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-117319-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बिना अनुमति के प्रचार कर रहे दो वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बिना अनुमति के प्रचार कर रहे दो वाहन सीज
Sat, 11 May 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 11 May 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
भवानीगंज क्षेत्र में सपा महा गठबंधन प्रत्याशी के झंडा बैनर लगे वाहन को पुलिस ने किया बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। निर्वाचन कार्यालय से बिना अनुमति के क्षेत्र में प्रचार में लगे दो चार पहिया वाहन को शुक्रवार की भवानीगंज पुलिस ने सीज कर दिया। दोनों वाहनों पर सपा महागठबंधन प्रत्याशी का झंडा बैनर तथा लाउडस्पीकर और साउंड सिस्टम लगा हुआ था। जिसे थाने में खड़ा करा दिया गया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात भवानीगंज थानाध्यक्ष भवानीगंज रामदेव पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। तभी सपा का झंडा और बैनर लगा दो पिकअप वाहन आते दिखाई दिए। जिस पर पुलिस टीम द्वारा वाहनों को रोककर चालक से अनुमति पत्र मांगा गया, जिसे वह नहीं दिखा पाया। एक वाहन पर अनापत्ति प्रमाण पत्र चस्पा मिला। जबकि दूसरे पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस संबंध में भवानीगंज थानाध्यक्ष रामदेव ने बताया कि दोनों प्रचार वाहनों को सीज कर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बिना अनुमति के प्रचार करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।