फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two tile houses fell after the flood water receded

बाढ़ का पानी घटने के बाद खपरैल का दो मकान गिरा

Sun, 16 Oct 2022 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Two tile houses fell after the flood water receded
इटवा क्षेत्र के नावडीह में मुन्नू यादव का गिरा खपरैल का मकान। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बाढ़ का पानी घटने के बाद खपरैल का दो मकान गिरा
विज्ञापन

इटवा तहसील के बाढ़ प्रभावित बिस्कोहर का है मामला
बिस्कोहर। बाढ़ का पानी घटने के बाद मकान गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। इटवा तहसील के नावडीह गांव में दो खपरैल का घर गिर गया। गनीमत रही कि जन हानि नहीं हुई।

क्षेत्र के ग्राम पंचायत नावडीह में शनिवार को गांव निवासी घूरे व मुन्नू यादव का खपरैल का मकान गिर गया। बताया जाता है कि बलरामपुर जनपद के राप्ती नदी के तट पर स्थित हरिबसपुर गांव के पास बांध कट जाने के बाद बाढ़ का पानी नावडीह गांव के चारों तरफ सिवान के साथ गांव के दक्षिण व पश्चिम में रहने वाले लोगों के घरों में भर गया था। पीड़ित परिवार के घूरे व मुन्नू यादव ने बताया कि परिवार के अन्य लोग घर के दूसरे हिस्से बैठे हुए थे, इसलिए वह बच गए। मकान गिरने से परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। उन्होंने इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दी है। परिवार का कहना है कि अगर मदद नहीं मिली तो वह खुले आसमान के नीचे रहने को विवश होंगे। इस संबंध में लेखपाल अमरदीप चौधरी ने बताया कि मकान गिरने की सूचना है। सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed