Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two sisters who had gone out to get clothes stitched were kidnapped

Siddharthnagar News: कपड़ा सिलाने निकलीं दो सगी बहनें अगवा

Thu, 05 Jun 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Two sisters who had gone out to get clothes stitched were kidnapped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पथरा। थाना क्षेत्र के एक गांव की दो सगी बहनें घर से कपड़ा सिलवाने के लिए निकलीं थी। तभी रास्ते में बलरामपुर के दूसरे समुदाय के दो युवकों ने उन्हें अगवा कर कार में बैठा लिया।
कुछ दूर जाने पर कार सड़क में फंस गई। मौका देख वहां मौजूद लोगों को लड़कियों ने आप बीती बताई। उपस्थित लोगों ने डायल-112 पर सूचना दी और युवकों को पकड़ लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में जुटी। वारदात सोमवार की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहनें घर से दोपहर में पथरा कस्बे में कपड़ा सिलवाने के लिए निकली थीं। रास्ते में एक कार में सवार दो युवकों ने गाड़ी रोककर उन्हें जबरदस्ती कार में बैठा लिया। कार बनकटा राप्ती मार्ग पर पहुंची तो हड़बड़ाहट में कार सड़क की पटरी में फंस गई। वहां उपस्थित लोगों ने कार फंसी देख मदद के लिए पहुंचे। जब वहां लोग इकट्ठा हुए तो कार सवार दोनों व्यक्ति संदिग्ध दिखे और लड़कियां बाहर निकलीं। लड़कियों ने अपने साथ ही घटना के बारे में लोगों को बताया। इस पर लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। साथ ही उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed