{"_id":"6aff3e575e4dd2d54a0c5219","slug":"fog-slowed-down-vehicular-traffic-a-haze-persisted-until-10-am-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168432-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, सुबह 10 बजे तक छाई रही धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, सुबह 10 बजे तक छाई रही धुंध
विज्ञापन
शहर के बांसी तिराहे के पास कोहरे के दौरान आवागमन करते वाहन। संवाद
समय से पहले कोहरे की दस्तक से बढ़ी परेशानी, खेती-किसानी के काम भी हो रहे प्रभावित
पथरा। ठंड बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में कोहरे का असर भी तेज होने लगा है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ। सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों और सुबह कामकाज के लिए घरों से निकलने वाले लोगों को हुई।
जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर को पछुआ हवा चलने से दो दिनों तक मौसम साफ रहा और कोहरे का असर कम हो गया था। हालांकि, तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से ठंड और गलन बढ़ गई। बुधवार से एक बार फिर कोहरे का असर दिखने लगा। बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा छाने से आवागमन के साथ रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित हुए। खेती-किसानी के कार्यों में भी दिक्कतें आने लगी हैं।
क्षेत्र के वेदमणि, लवकुश, मिश्रीलाल, हरेंद्र तिवारी और साकेत ने बताया कि इस बार समय से पहले ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। सुबह के समय सड़कों पर कम दृश्यता के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं, कोहरे के चलते खेती-किसानी के काम भी प्रभावित हो रहे हैं।